ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
दुर्ग

छावनी और कुम्हारी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो मोटरसाइकिल उड़ाईं, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। जिले के छावनी और कुम्हारी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामलों में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला छावनी थाना क्षेत्र का है, जहाँ सीएएफ में प्रधान आरक्षक पद पर कार्यरत एक जवान की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। प्रार्थी फर्स्ट बटालियन, भिलाई का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि 6 मई की रात उसने अपनी पल्सर बाइक (CG 07 AC 1436) को साक्षरता चौक स्थित एग रोल दुकान के सामने खड़ा कर पास की देसी शराब भट्टी के बगल में मजार पर गया था। थोड़ी देर बाद जब वह लौटा, तो उसकी बाइक गायब थी। चोरी गई बाइक की कीमत करीब ₹15,000 आंकी गई है।

दूसरी घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। प्रार्थी भूपेंद्र दुबे, जो खारून ग्रीन्स कॉलोनी में किराए से रहते हैं, ने बताया कि 30 अप्रैल की सुबह 9:00 बजे वह अपनी कार से ग्राम अकोला स्थित कृषि फार्म के लिए निकले थे। उनकी बजाज पल्सर बाइक (CG 07 CF 6647) कॉलोनी के पार्किंग स्थल पर खड़ी थी। शाम को जब वह वापस लौटे, तो बाइक वहाँ से गायब थी। चोरी हुई बाइक की अनुमानित कीमत ₹30,000 बताई जा रही है।

दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित अन्य तकनीकी माध्यमों से जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button