ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

CG क्राइम: अवैध प्रेम की आग में जला पति, जंगल में हत्या कर शव जलाने की कोशिश

कोण्डागांव | इंदौर की ‘सोनम’ की कहानियां आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन यह कहानी है छत्तीसगढ़ के धमतरी की ‘सोनम’ यानी रवीना नागरची की, जिसने अपने प्रेमी विजय विदेश मरकाम के साथ मिलकर अपने पति धर्मवीर की नृशंस हत्या करवा दी।

30 जून को मगेदा के जंगल में एक जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना माकड़ी में मर्ग कायम कर जांच शुरू हुई, और शव के पास मिली एक अस्पताल की पर्ची ने मृतक की पहचान उजागर कर दी।

मोबाइल टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने प्रेमी विजय विदेश मरकाम को कोण्डागांव बस स्टैंड से धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि धर्मवीर की पत्नी रवीना के विजय से अवैध संबंध थे। पति उनके बीच दीवार बन चुका था, जिसे हटाने की साजिश दोनों ने मिलकर रची।

27 जून को विजय तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल से इलाज के बहाने धर्मवीर को निकाला। रास्ते में शराब पिलाते हुए उसे ओडिशा के रायगढ़ होते हुए कोण्डागांव के मगेदा जंगल में ले गया, जहां क्रिकेट बैट से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की, लेकिन बारिश के कारण शव पूरी तरह जल नहीं पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button