ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

तीन अलग-अलग स्थानो पर तोड़फोड़ व चोरी करने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | प्रार्थी रोशन गोमकाले निवासी टाटीबंध रायपुरका थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज*कराया की रावणभाठा जामुल स्थित यूनियन बैंक एटीएम में दिनांक 19.05.2025 को एटीएम का टाईलर लाॅक कास्मेटिक डोर रिसिव प्रींटर के किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया।

इसी तरह प्रार्थी विजय कुमार साहू निवासी सुंदर विहार कालोनी फेस 02 कुरूद का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की नवयुग महिला स्व सहायता समूह घासीदास नगर जामुल में दिनांक 30.05.2025 की रात्रि को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने नियत से दुकान के छत, शीट को तोड़कर नुकसान पहुंचाया है।

इसी तरह प्रार्थी उत्तम कुमार निवासी मानसरोवर कालोनी भिलाई-3 का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की शिवपुरी जामुल स्थित एसबीआई के एटीएम में दिनांक 31.05.2025 को अज्ञात चोर द्वारा एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरा, यूपीएस एवं एटीएम मशीन को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। प्राथी की रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा खंगाला गया, हुलिया के आधार पर संदेही अजय भगत निवासी पंडरीझरीया लैलूंगा को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को आज दिनांक 01.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि सउनि महफूज खान, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र. (1) 355/2025 305, 324(4) बीएनएस
(2) 381/2025 धारा 331(4), 324(4) बीएनएस
(3) 388/2025 धारा 324(4) बीएनएस एवं लोक संपत्ति निवारण अधि. की धारा 3

नाम आरोपी :- आरोपी अजय भगत पिता धोकसाय भगत उम्र 20 साल निवासी पंडरीझरीया लैलूंगा रायगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button