ब्रेकिंग
चरोदा स्कूल में विश्व मानवाधिकार परिषद ने बांटी शिक्षण सामग्री, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले सीजी सुपर फास्ट न्यूज के संपादक सुरेश गुप्ता, लिया आश... महासमुंद में महारुद्राभिषेक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भगवान शिव से प्रदेश की खुशहाली की... उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार रिमझिम सावन मेला के शुभारंभ में सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय एवं डॉ. सरोज पाण्डेय हुईं शामिल, ... आदतन अपराधी भीम सोनकर पर बड़ी कार्रवाई, एक साल के लिए जिलाबदर; दुर्ग समेत 7 जिलों की सीमा से बाहर रह... नरेंद्र बंछोर जी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने दी शुभकामनाएं स्व सहायता समूह में निवेश का झांसा देकर महिलाओं से लोन निकलवाकर रकम हड़पने वाली महिला गिरफ्तार सड़क सुरक्षा के लिए सार्वजनिक संस्थाओं की पहल, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस को मिले 35 स्टॉपर
दुर्ग

खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटपाट करने वाला गिरोह दबोचा, सरगना समेत दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई |  खुर्सीपार थाना क्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल और अन्य सामान लूटने वाले गिरोह के सरगना समेत दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो अपचारी बालकों को भी पकड़ा है, जो इस आपराधिक वारदात में शामिल थे।

घटना 5 मई 2025 की रात लगभग 10:30 बजे की है, जब प्रार्थी अमित सिंह मेहरा (उम्र 34 वर्ष, निवासी दलबीर भवन, नंदनी रोड) गोडवाना भवन के पास स्थित सोने खुर्सीपार से गुजर रहे थे। उसी दौरान चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनका मोबाइल फोन, आधार कार्ड, और गाड़ी की चाबी छीन कर फरार हो गए।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 304(2), 126(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम सुराग

थाना प्रभारी निरीक्षक वंदिता पनिकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज में कुछ संदिग्धों की पहचान हुई, जिनकी तलाश शुरू की गई।

1 जून 2025 को डबरापारा ओवर ब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपी उसी क्षेत्र में हैं। तत्परता से घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

नोहरदास मानिकपुरी पिता जगत दास मानिकपुरी (उम्र 19 वर्ष), निवासी कैंप 01, साक्षरता चौक, सुपेला – गाड़ी की चाबी बरामद

नारायण यादव उर्फ गौरव पिता स्व. अशोक यादव (उम्र 19 वर्ष), निवासी सिकोला भाटा, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग – मोबाइल फोन बरामद

साथ ही, दो अपचारी बालकों के कब्जे से आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार की टीम –निरीक्षक वंदिता पनिकर, प्रआर विनोद यादव, प्रआर आनंद तिवारी, आरक्षक सुभाष यादव, चुमुक सिन्हा, हर्ष देवांगन, तेजप्रकाश साहू एवं गोविंद ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button