ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की साजिश नाकाम: कूटरचित गेट पास से घुसे आरोपी 240 किलो कॉपर केबल के साथ गिरफ्तार

भिलाई | भिलाई भट्टी थाना पुलिस एवं CISF इकाई बीएसपी भिलाई की संयुक्त कार्यवाही में एक बड़ी चोरी की साजिश को विफल कर दिया गया। आरोपीगण योजनाबद्ध तरीके से कूटरचित गेट पास के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के अंदर घुसकर CO-CCD एरिया से 240 किलो स्क्रैप कॉपर केबल चोरी कर कार में छिपाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस एवं CISF की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त कार, 240 किलो कॉपर केबल स्क्रैप एवं फर्जी गेट पास बरामद किए गए।

इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन आरोपियों के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

जब्त सामग्री:

240 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर केबल

चोरी में प्रयुक्त कार वाहन

भिलाई इस्पात संयंत्र का कूटरचित गेट पास

पुलिस और CISF की सतर्कता से इस्पात संयंत्र की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम हो गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button