ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ऑपरेशन “विश्वास” के तहत दो गिरफ्तार, 130 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद

दुर्ग |  थाना पुलगांव पुलिस ने ऑपरेशन “विश्वास” के तहत नशीली कफ सिरप बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 130 शीशी प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप (कुल 13 लीटर), दो मोबाइल फोन और दो वाहन (जुपिटर व एक्टिवा) जब्त किए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पीसेगांव बांथा तालाब नदी रोड इलाके में अवैध रूप से कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलगांव थाना प्रभारी की टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों संदिग्धों को रंगेहाथ पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान वासु चंद्राकर उर्फ गोलू (निवासी बैगा पारा, दुर्ग) और संजय तिवारी उर्फ सोनू (निवासी गया नगर, दुर्ग) के रूप में हुई।

संजय तिवारी के कब्जे से 70 शीशी (7 लीटर) कफ सिरप, बिक्री की रकम ₹2000 और एक सैमसंग मोबाइल (₹20,000) जब्त किया गया। वहीं वासु चंद्राकर के पास से 60 शीशी (6 लीटर) कफ सिरप, बिक्री की रकम ₹1000 और एक ओप्पो मोबाइल (₹5000) बरामद हुआ।

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलगांव पुलिस टीम की इस कार्रवाई को नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button