ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन “विश्वास” में दुर्ग पुलिस की सफलता — 1.6 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने एक आरोपी को 1.6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस को 30 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद रंग के थैले में गांजा रखकर आईआईटी रोड जेवरा के पास बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदेही को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी की पहचान संतोष बारले (आयु 53 वर्ष), निवासी तीन दर्शन मंदिर के पास, तितुरडीह, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके थैले से 1.600 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में चौकी जेवरा सिरसा पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही, जिसने त्वरित कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने में सफलता प्राप्त की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button