ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

शहर को सुंदर बनाने में निगम कमिश्नर ने व्यापारियों से मांगा सहयोग,सभी व्यपारियों ने दिए अपने-अपने सुझाव देकर बनाई अपनी सहमति

दुर्ग/   नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर को सुंदर बनाने में निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने व्यापारियों से सहयोग मांगा नगर निगम द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए 24 फरवरी को शहर के चेंबर ऑफ कामर्स के साथ नगर एवं व्यापार हित में सभी प्रतिष्ठित व्यापारियों को बुलाकर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निगम के डाटा सेंटर में बैठक की।

इन बिंदुओं पर की बारी-बारी गई चर्चा जैसे कि बाजारों के विकास हेतु उनसे सुझाव लिए।बाजारों से निकलने वाले सूखे गीले कचरे का निष्पादन करने।बाजारों को कैसे जीरो वेस्ट डिस्चार्ज मार्केट बनाया जाये उनपर जोर दिया गया।इसके अलावा व्यापारियों / दुकानदारों को खुले में कचरा फेंकने से रोकने संबंध चर्चा करते हुए एकत्रित रखने की बात कही।

राजस्व से संबंधित बकाया कर समय पर अदा करने हेतु अपील किया गया।व्यापारियों की सुविधा अनुसार सहयोग राजस्व वसूली भी लिया जाएगा।इस सम्बन्ध में व्यापारियों ने कहा कि इदिरा मार्केट पार्किंग व्यवस्था को सुधारने पर अपने सुझाव दिए।इदिरा मार्केट स्थित कुआँ चौक के करीब मूत्रालय को बेहतर व्यवस्थित करने की बात कही।

चेंबर ऑफ कामर्स के साथ नगर एवं व्यापार द्वारा स्वच्छ शहर सुंदर शहर के लिए अपील की है इसे खुद भी अमल में लायेंगे।जीरो वेस्ट प्रक्रिया समझाने जल्द निगम के स्वास्थ्य विभाग टीम व्यापारियो के साथ लोगो को बताएंगे।

इस दौरान उनसे सुझाव लेने के अलावा क्षेत्र को सुंदर बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि शहर को सुंदर बनाने संबंधी व्यापारियों से बैठक की गई। बैठक में चेंबर ऑफ कामर्स के साथ नगर एवं व्यापारियो ने स्वच्छ शहर सुंदर शहर बनाने के लिए जरूरी सहयोग देने की सहमति दी।

इसके अलावा दुकानों में डस्टबिन लगाने के लिए सहयोग की पेशकश की गई।इस अवसर पर बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,उपअभियंता करण यादव,सहायक राजस्व अधिकारी भूपेंद्र गोइर,ईश्वर वर्मा,चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष प्रकाश सांखला,पवन बड़जत्या, दिलीप मरोटी, बहादुर अली,अशोक राठी,प्रह्लाद रूंगटा,जितेंद्र सोनकर सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button