ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़नारायणपुर

मावली माता मेले में पुलिस का सराहनीय अभियान, 25 से अधिक बिछड़े बच्चे सुरक्षित परिजनों को सौंपे

सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-

नारायणपुर : नारायणपुर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध मावली माता मेले के दौरान भीड़भाड़ में बिछड़े 25 से अधिक बच्चों को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया। 11 से 16 फरवरी 2026 के बीच मेले में उमड़ी भारी भीड़ के कारण कई बालक-बालिकाएं अपने परिवार से अलग हो गए थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के निर्देश पर विशेष मेला कंट्रोल रूम और पुलिस सहायता केंद्र सक्रिय किए गए। पुलिस टीम ने अनाउंसमेंट, तलाशी अभियान और समन्वय के जरिए गुमशुदा बच्चों की पहचान कर उन्हें सकुशल परिजनों तक पहुंचाया।

इस त्वरित कार्रवाई से कई परिवारों को बड़ी राहत मिली। कोडगांव (कांकेर) की सुशीला दुग्गा, आमासरा की फूलबती यादव, बड़गांव के जुगुन और माड़ीन चौक नारायणपुर के देवेन्द्र ध्रुव सहित अन्य अभिभावकों ने अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

विशेष रिकवरी अभियान थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक विनीत दुबे के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम ने मुस्तैदी से काम किया। पुलिस अधीक्षक ने अभियान में शामिल टीम को प्रोत्साहित करने और पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी मेला या भीड़भाड़ वाले आयोजन में बच्चों पर विशेष ध्यान रखें, उनके पास पहचान संबंधी जानकारी अवश्य रखें और किसी बच्चे के गुम होने या संदिग्ध स्थिति में दिखने पर तुरंत नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आमजन की सुरक्षा के लिए वह सदैव तत्पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button