ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

नववर्ष कार्यक्रम व्यवस्थित मनाने होटल, रिसॉर्ट, बार संचालकों को दिए गए निर्देश

दुर्ग | नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने होटल, रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट, बार और डीजे संचालकों के साथ विशेष बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

होटल-बार और डीजे संचालकों को सख्त निर्देश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जहां भी नववर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।
डीजे और साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित समय, अनुमति और तय ध्वनि मानकों के अनुसार ही किया जाएगा। अश्लील गानों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

पार्किंग, फायर और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर जोर

होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और बार संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे पार्किंग की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करें। हाईवे या सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं किए जाएंगे। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।
इसके साथ ही सभी आयोजनों में फायर सेफ्टी ऑडिट और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

नववर्ष के मद्देनजर जिले में लगभग 600 पुलिस अधिकारी और जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 10 राजपत्रित अधिकारी और 25 निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 70 फिक्स चेकिंग प्वाइंट, 45 पेट्रोलिंग वाहन, और 7 अतिरिक्त ड्यूटी पार्टियां (AD Party) तैनात की गई हैं। हर अनुविभाग में राजपत्रित अधिकारी सतत निगरानी करेंगे।

पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा

नववर्ष के अवसर पर भीड़ को देखते हुए जिले के 9 प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पेट्रोलिंग और बाइक पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की गई है।

पुलिस की जनता से अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और नववर्ष को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में मनाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button