ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलाने वाला गिरोह बेनकाब, पति-पत्नी गिरफ्तार

दुर्ग। रानीतराई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट खपाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पति-पत्नी के गिरोह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में सब्जी और अन्य रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए 100, 200 और 500 रुपये के जाली नोटों का इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपये के नकली नोट, एक कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और नोट छापने में उपयोग किया जाने वाला कागज बरामद किया गया है।

सब्जी खरीद से खुला राज

दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सिलपट (धमतरी) निवासी तुलेश्वर सोनकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वह अपनी पत्नी के साथ रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आया था।
शाम करीब 5:30 बजे एक पुरुष और महिला ने 60 रुपये की सब्जी खरीदी और बदले में 500 रुपये का नोट दिया। कुछ देर बाद बाजार में नकली नोट चलने की चर्चा फैलने लगी। जब नोट की जांच की गई तो वह जाली निकला।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अरुण कुमार तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग ने बाजार के कई व्यापारियों को इसी तरह नकली नोट देकर ठगी की थी। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से कलर प्रिंटर और पेपर मंगवाकर अपने घर में ही नकली नोट तैयार किए और पाटन व रानीतराई के साप्ताहिक बाजारों में चलाए।

घर से भी बरामद हुई नकली करेंसी

पुलिस ने आरोपियों के निवास ग्राम सोनपैरी, मुजगहन (रायपुर) में तलाशी लेकर 1 लाख 65 हजार 300 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर मशीन और अन्य सामग्री जब्त की। इसके अलावा 5,200 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

मामला दर्ज, जांच जारी

थाना रानीतराई में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 123/2025 के तहत धारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार कहीं और तो नहीं जुड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button