ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

ग्राम टेमरी में महिला की अंधेकत्ल का पर्दाफाश: मामला निकला सुपारी किलिंग, 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। ग्राम टेमरी (नगपुरा) में 20 सितंबर को पत्थर से कुचली हुई एक महिला की लाश मिलने के मामले का दुर्ग पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में यह सुपारी किलिंग का मामला निकला। पुलिस ने इस घटना में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी अब भी फरार है।

शव की पहचान और हत्या की वजह

मृतका की शिनाख्त गंगोत्री उर्फ गंगा जांगड़े पिता हरीशचंद, निवासी दादर हाल पोटिया चौक, दुर्ग के रूप में हुई। वह 19 सितंबर की रात घर से यह कहकर निकली थी कि खाना खाने जा रही है। जांच में सामने आया कि गंगोत्री पिछले 7–8 माह से नौकरी लगवाने के नाम पर दो व्यक्तियों को रकम देती आ रही थी। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने 20 सितंबर को “इंटरव्यू” कराने का दबाव डाला और असफल रहने पर शिकायत की धमकी दी। इसी डर से आरोपियों ने हत्या की साजिश रच डाली।

कैसे की गई हत्या

मुख्य आरोपी ने अपने साथी निर्भय जांगड़े (19 वर्ष, जालबांधा) को हत्या के लिए एक लाख रुपये देने का सौदा किया। रकम छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा कातुलबोर्ड में ट्रांसफर की गई। योजना में हेमलता बंजारे भी शामिल रही।

19 सितंबर की रात गंगोत्री को ढाबा चलने के बहाने टेमरी ले जाया गया। वहाँ बेल्ट और चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए चेहरे और सिर को पत्थर से कुचल दिया गया। हत्या के बाद जेवर और मोबाइल भी ले लिये गए।

आरोपी और गिरफ्तारी

पुलिस ने विवेचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें –

1. निर्भय जांगड़े (19), निवासी जालबांधा खैरागढ़

2. जयदीप साहू (19), निवासी कातुलबोर्ड, दुर्ग

3. मनीष बंजारे (19), निवासी आशा नगर, दुर्ग

4. पवन कुमार सिंह (18), निवासी कातुलबोर्ड, भिलाई

5. हेमलता बंजारे (38), निवासी कातुलबोर्ड, भिलाई

6. विधि से संघर्षरत बालक

सभी को 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, सबूत मिटाना, जेवर लूटना और अपराधी को संरक्षण देने जैसी धाराएँ जोड़ी गई हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित स्थलों पर रवाना हो गई है।

एसएसपी के मार्गदर्शन में कार्रवाई

इस पूरे प्रकरण का खुलासा वरिष्ठ अधिकारियों, एफएसएल टीम और थाना पुलगांव की टीम की त्वरित कार्रवाई से हुआ। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button