ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़दुर्ग

छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘तोर मयारू मोर मयारू’ की टीम के साथ दुर्ग स्थित अप्सरा टॉकीज में कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। फिल्म प्रमोटर विकास यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टॉकीज प्रबंधन पर फिल्म कलाकारों और टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार 6 सितंबर को फिल्म ‘तोर मयारू मोर मयारू’ की पूरी टीम अप्सरा टॉकीज दुर्ग पहुंची थी। इस दौरान फिल्म के अभिनेता अमलेश नागेश, अभिनेत्री काजल सोनबेर, रजनीश झांझी, संजय महानंद सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।

फिल्म के कलाकारों को देखकर वहां मौजूद दर्शक और प्रशंसक उनसे मिलने तथा सेल्फी लेने के लिए पहुंचने लगे। आरोप है कि इसी दौरान अप्सरा टॉकीज के मैनेजर ने अभद्र व्यवहार किया और अपने स्टाफ से कथित तौर पर लोगों को बाहर निकालने तथा गेट बंद करने के लिए कहा।

टॉकीज मैनेजर के कथित व्यवहार से फिल्म की टीम काफी आहत हुई। कलाकारों और पूरी टीम ने विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय चुपचाप वहां से निकलना उचित समझा।

फिल्म प्रमोटर विकास यादव ने आरोप लगाया कि यह मैनेजर की ओर से पहली बार किया गया ऐसा व्यवहार नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों और उनके कलाकारों के साथ इस तरह का रवैया पहले भी अपनाया जाता रहा है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए कहा कि फिल्म कलाकारों और प्रमोशन टीम के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।

हालांकि, मामले में अप्सरा टॉकीज प्रबंधन या संबंधित मैनेजर का पक्ष सामने नहीं आया है। प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद ही विवाद की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button