ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या, बच्चा न होने के कारण था विवाद

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां मैनपाट में 28 वर्षीय बलिराम मांझी की पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या का कारण उनकी शादी के तीन साल बाद भी बच्चा न होना था, जिसके कारण पति लगातार पत्नी को ताना देता था।

विवाद और हत्या की वजह
मैनपाट के रहने वाले बलिराम मांझी, जो पेशे से जेसीबी ऑपरेटर थे, की शादी तीन साल पहले 26 वर्षीय नईहारो से हुई थी। हालांकि, शादी के बाद भी उनके घर में कोई संतान नहीं हुई, जिस कारण बलिराम अपनी पत्नी को ताना मारता रहता था। मंगलवार रात दोनों ने शराब पी और फिर एक बार इस मुद्दे को लेकर विवाद हुआ। शराब के नशे में बलिराम ने पत्नी से कह दिया कि उसे बच्चा नहीं हो रहा है और वह दूसरी शादी करेगा।

यह बात पत्नी नईहारो को इतनी बुरी लगी कि उसने गुस्से में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से अपने पति पर हमला कर दिया। उसने बलिराम के कनपटी, चेहरे और सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद पत्नी फरार
हत्या को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। बुधवार सुबह बलिराम के रिश्तेदार बिहानू मांझी ने घर में खून से सना शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच और आरोपी पत्नी की तलाश
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस पत्नी नईहारो की तलाश कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button