ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

CG सुपरफास्ट की खबर का असर: चंद्रा मौर्य अंडरब्रिज में जलभराव पर हरकत में आया प्रशासन, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड में

दुर्ग। चंद्रा मौर्य अंडरब्रिज में जलभराव की खबर सबसे पहले CG सुपरफास्ट न्यूज चैनल पर प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और तुरंत संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं दुर्ग की यातायात पुलिस ने बारिश के मौसम में यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश के बीच दुर्ग ट्रैफिक पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे, बाजार क्षेत्र और प्रमुख सड़कों पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। सड़क पर जलभराव, पेड़ गिरने या वाहन खराब होने जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीम पूरी तरह सतर्क है।

लगातार की जा रही है त्वरित कार्रवाई

• खराब वाहनों के पीछे स्टॉपर लगाकर क्रेन की सहायता से उन्हें किनारे हटाया जा रहा है।
• अंडरब्रिज में पानी भरने पर तत्काल मार्ग बंद कर वैकल्पिक रूट से यातायात संचालित किया जा रहा है।
• तेज हवा या बारिश से गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
• नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाने की लगातार कार्रवाई की जा रही है ताकि सड़कें अवरुद्ध न हों।

वाहन चालकों से विशेष अपील
• यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन चालकों से वर्षा के मौसम में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
• बारिश के दौरान सामने से आने वाले वाहन ठीक से दिखाई नहीं देते, ऐसे में गति धीमी रखें।
• जहां भी पानी जमा हो, वहां विशेष सतर्कता बरतें।
• यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें।

दुर्ग यातायात पुलिस का यह सजग रवैया न केवल आमजन को राहत देने वाला है, बल्कि आपदा के समय में प्रशासन की तत्परता और जिम्मेदारी का भी परिचायक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button