ब्रेकिंग
खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करें... ओबीसी आरक्षण और जनगणना में ओबीसी गणना की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दुर्ग: राहगीरों से मारपीट और लूट का प्रयास, 3 आदतन आरोपी गिरफ्तार अरुण पन्नालाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार कर्ज की किश्त और ब्याज को लेकर दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, घर से ले गए वाहन समेत सामान बराम... 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच, सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि...
छत्तीसगढ़दुर्ग

साइबर ठगी के लिए म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार, मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की रकम के अवैध लेन-देन में शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को स्थानांतरित करने और उससे अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और अन्य सूचनाओं के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्र में संचालित कोटक महिंद्रा बैंक के विभिन्न खातों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि वर्ष 2024 से 2026 के बीच कई खातों में साइबर ठगी से प्राप्त रकम जमा की गई और बाद में विभिन्न माध्यमों से उसका लेन-देन किया गया।

विवेचना के दौरान यह पाया गया कि खाताधारकों ने स्वयं अथवा अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों के लिए “म्यूल अकाउंट” के रूप में इस्तेमाल करने दिया। इन खातों के जरिए ठगी की रकम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाकर आर्थिक लाभ कमाया जा रहा था।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 317(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में पीयूष डडसेना, साहिल खान, खुशी झा, मोहम्मद फरान, अभिजीत कुमार, आदित्य रजक, आशीष चंद्राकर, निखिल साहू, रितेश मसीह, मोहम्मद सोहेल, निकिता चौहान, शुभा सेंगर, शिवम पांडेय, रितेश देवांगन और रणधीर झा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों से बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेज, बैंकिंग अभिलेख तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर मामले की आगे जांच जारी है।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में बैंक खातों का उपयोग उपलब्ध कराना भी गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में खाताधारकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाती है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, मोबाइल नंबर या इंटरनेट बैंकिंग सुविधा उपयोग के लिए न दें। किसी भी साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन की जानकारी तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button