ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़

श्रद्धा और उल्लास से भरी स्पेशल ट्रेन से 850 श्रद्धालु हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना, हुए भाव-विभोर

रायपुर | बिलासपुर रेलवे स्टेशन बुधवार को भक्ति और उल्लास का केंद्र बन गया जब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से जुटे 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। लंबे अरसे बाद धार्मिक आस्था से भरी इस विशेष यात्रा ने स्टेशन परिसर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।

अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक  धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने श्रद्धालुओं का पुष्प-वर्षा से स्वागत किया और उनके मंगलमय यात्रा की कामना की। अनेक यात्री भावविभोर होकर हाथ जोड़कर “जय राम” और “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए।

इस यात्रा के दौरान यात्रियों को भगवान रामलला के अयोध्या धाम दर्शन के साथ-साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का भी सुअवसर मिलेगा। श्रद्धालुओं में इस अनोखी यात्रा को लेकर गहरी उत्सुकता और श्रद्धा झलक रही थी। कई बुजुर्ग यात्रियों ने कहा कि यह उनके जीवन की अविस्मरणीय आध्यात्मिक यात्रा होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और आईआरसीटीसी की ओर से भोजन, पेयजल, चिकित्सा, आरामदायक यात्रा और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित किया कि हर यात्री को सुविधा और सम्मान मिले।

ट्रेन प्रस्थान के समय स्टेशन पर विदाई जैसा भावुक दृश्य देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप, नारों की गूंज और भक्ति संगीत के बीच ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ी तो यात्रियों के चेहरे पर आनंद और भक्ति की झलक साफ दिखाई दी।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने बताया कि यह यात्रा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को जीवनभर की आध्यात्मिक अनुभूति देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर  राजेश सूर्यवंशी, महापौर  पूजा विधानी, जनप्रतिनिधि, आईआरसीटीसी, टूरिज्म बोर्ड एवं रेलवे के कर्मचारी उपस्थिति थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button