ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

2 से 4 नवम्बर तक बैकुंठपुर में होगा भव्य आयोजन, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल रहेंगे मुख्य अतिथि

रायपुर | छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना की रजत जयंती यानी 25वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल है। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित होने वाले राज्योत्सव-2025 की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस तीन दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराएँ, लोक कलाएँ और सांस्कृतिक विविधता अपने पूरे वैभव के साथ झलकेगी।

इस वर्ष के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल शामिल होंगे। राज्योत्सव का उद्घाटन प्रथम दिन गरिमामय समारोह में होगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, जनजातीय समाज के कलाकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहेंगे।

राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्याएँ आयोजित होंगी, जिनमें प्रदेशभर से आए लोक कलाकार और नृत्य दल अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। पारंपरिक लोकनृत्य, पंथी-राउत नाचा, करमा, सुआ नृत्य और ढोलक की थाप पर थिरकती झांकियाँ छत्तीसगढ़ की लोकगंध को उजागर करेंगी।

इसके साथ-साथ स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय, महिला स्व सहायता समूहों के स्टॉल और शासकीय योजनाओं की जानकारी देने वाले काउंटर भी लगाए जाएंगे। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की सुगंध से महकेगा फूड जोन, वहीं युवा कलाकारों के लिए मंच भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

जिला कलेक्टर  चंदन त्रिपाठी ने अधिकारियों को आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं को लेकर सभी विभागों में समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की रजत जयंती का उत्सव मनाएँ और राज्य के विकास, एकता व संस्कृति की गहरी छाप इस ऐतिहासिक अवसर पर अंकित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button