ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, अब तक पकड़ाया 64 लाख का अवैध धान

रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष के तहत कबीरधाम जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया के बीच अवैध धान परिवहन की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। अब तक संयुक्त टीमों द्वारा 34 विभिन्न प्रकरणों में 2091 क्विंटल से अधिक अवैध धान जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 31 सौ रूपये की दर से लगभग 64 लाख 82 हजार रुपये होती है।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन पर रोकथाम के लिए खरीदी से जुड़े सभी विभागों को निरंतर मॉनिटरिंग एवं त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जिले के सीमावर्ती चेकपोस्टों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि उड़नदस्ता दल लगातार संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहा है। इसके अलावा अवैध धान आवक की रोकथाम के लिए राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीमें सीमावर्ती इलाकों में औचक निरीक्षण कर रही है।
4742 बोरियाँ धान जप्त, 14 वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक जिले में 34 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 4742 बोरियों में 2091.20 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है। जिसका बाजार मूल्य 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 64 लाख 82 हजार रुपये बैठता है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलग्न 14 छोटे एवं बड़े वाहनों को भी जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button