ब्रेकिंग
मां-बेटी की निर्मम हत्या पर अदालत का सख्त रुख, तीन आरोपियों को मौत की सजा दुर्ग में सेवा सेतु शिविर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 111 हितग्राहियों को मिले चेक, प्... शहर के डिवाइडरों पर लगे कटआउट हटेंगे, महापौर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग
छत्तीसगढ़

CG : बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव पर कांग्रेस का विरोध, पुतला जलाकर जताया रोष

दुर्ग | राज्य सरकार की बिजली बिल हाफ योजना में किए गए संशोधन के विरोध में दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पटेल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन कर बदलावों को जनविरोधी करार दिया।

प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर और पूर्व विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अधिकारियों को लालटेन सौंपकर अपना विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार सौर ऊर्जा के नाम पर अडानी ग्रुप को फायदा पहुंचा रही है और आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। वहीं, बिजली विभाग के सहायक अभियंता आलोक साहू ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योजना में हुए संशोधनों के विरोध में ज्ञापन सौंपा है, जिसे उच्च स्तर पर भेजा जाएगा।

इस प्रदर्शन के बाद साफ है कि बिजली बिल हाफ योजना में हुए बदलाव को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस सरकार पर गरीब विरोधी नीतियों का आरोप लगा रही है, जबकि विभाग का कहना है कि सभी मांगों को आगे बढ़ाया जाएगा। अब नजर राज्य सरकार के रुख पर है कि वह इस विरोध के बाद क्या फैसला लेती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button