ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री शर्मा ने विभागीय योजनाओं और नवाचारों की समीक्षा

जगदलपुर | उपमुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और नवाचारों की गहन समीक्षा की। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि शराब या अन्य नशे की तस्करी में दो से अधिक बार पकड़े जाने वालों की संपत्ति जब्त करने की कानूनी कार्रवाई तत्काल शुरू की जाए। इसके साथ ही नशा उन्मूलन के लिए पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और दवा व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने को कहा।

श्री शर्मा ने जगदलपुर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शीघ्र ओपीडी सेवा शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में कॉम्प्लेक्स निर्माण कर पंचायतों को स्वावलंबी बनाने का सुझाव भी उन्होंने दिया। पंचायत सचिवों को अविवादित बंटवारे के मामलों को रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए प्रशिक्षण देने, जनजागरूकता हेतु मुनादी और होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने मिलेट्स और मक्का उत्पादक किसानों के लिए विपणन व्यवस्था सुदृढ़ करने, स्प्रिंकलर एवं योजनाओं से जोड़ने की बात कही। बैठक में पंचायत, गृह, स्वास्थ्य, वन, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, विद्युत, लोक निर्माण, शिक्षा, आदिम जाति, खाद्य, नगर निगम, उद्योग, सहकारिता, समाज कल्याण और श्रम विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा हुई।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो तथा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय, कलेक्टर हरिस एस., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button