ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़दुर्ग

पटेल चौक से ज्योति ऑप्टिकल तक 20.35 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य शुरू

दुर्ग : नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार उठाए जा रहे कदमों के तहत आज वार्ड क्रमांक 30 में एक और महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। पटेल चौक पेट्रोल पंप से तहसील ऑफिस होते हुए ज्योति ऑप्टिकल तक 20.35 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया गया।

 

इस दौरान काशीराम कोसरे,शिव नायक,कुलेश्वर साहू,जितेंद्र ताम्रकर, सरस निर्मलकर,गुड्डू यादव,जीतू महोबिया,युवराज कुँजम,राज कुमार वर्मा,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,शीला देवांगन,मंजुला राजपूत,अनुराधा देवांगन,चित्रलेखा चंद्राकर,मंजू राजपूत,सावित्री देवांगन,आशीष बड़जात्या सहित आदि मौजूद रहें।

महापौर अलका बाघमार ने कहा हमारा लक्ष्य दुर्ग शहर की सभी प्रमुख सड़कों को मजबूत, सुरक्षित और सुगम बनाना है। पटेल चौक से तहसील ऑफिस मार्ग अत्यंत व्यस्त रूट है। यहां डामरीकरण से लोगों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम होंगी। निगम की प्राथमिकता है कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समय पर पूरे हों। हम हर वार्ड में संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

सभापति श्याम शर्मा ने कहा शहर की जरूरतों और जनता की मांगों को ध्यान में रखकर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इस मार्ग का डामरीकरण व्यापारियों और सरकारी दफ्तरों में आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी सुविधा देगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि ठेकेदार द्वारा कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और काम तय समय सीमा में पूरा हो। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमारी टीम पूरी तरह सक्रिय है।”

स्थानीय नागरिकों ने जताया आभार

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने बताया कि सड़क लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रही थी। कार्य शुरू होने पर उन्होंने निगम प्रशासन का धन्यवाद किया और कहा कि इससे क्षेत्र में आवाजाही बेहद सुगम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button