ब्रेकिंग
CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप
छत्तीसगढ़दुर्ग

मोबाइल टावरों पर निगम की सख्ती 7 दिन में कराएं नवीनीकरण, नहीं तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा शाम 4 बजे डाटा सेंटर दुर्ग में राजस्व विभाग, लायसेंस विभाग में वसुली एवं वसुली पर की कार्यवाही के संबंध में समीक्षा बैठक आहुत की गई है, उक्त बैठक में राजस्व वसुली लक्ष्य के अनुरूप नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा आयुक्त द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्रान्तर्गत स्थापित मोबाईल टावरों का विगत कई वर्षों से नवीनीकरण नही होने से मोबाईल टावर संचालको द्वारा अवैध रूप से बैगर नवीनीकरण के संचालन किया जा रहा है,|

जो कि नियमों के विपरीत है, साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ मोबाईल टावर अवैध रूप से बिना निगम से अनुमति प्राप्त किये संचालित किया जा रहा है। सभी प्रकार के मोबाईल टावर संचालको को नोटिस दिया जा रहा है, कि वे अवैध मोबाईल टावर को वैध कराने / नवीनीकरण कराने हेतु निगम के लायसेंस शाखा में संपूर्ण दस्तावेज 7 दिवस के भीतर जमा कर अवैध टावरो को वैध कराने की कार्यवाही करा लेवे अन्य मोबाईल टावरो को चिन्हकित कर बिजली कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही करते हुए भूमि स्वामी / भवन स्वामी के विरूध्द भी कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। जिसके लिये मोबाईल टावर संचालक स्वयं जिम्मेदार होगें। आयुक्त ने सभी मोबाईल टावर संचालको से अपील की है, कि निर्धारित समय पर निगम से अनुमति प्राप्त करे अन्यथा निगम मोबाईल टावरो को जप्त करने की कार्यवाही करेगी।

उक्त समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारी आर के बोरकर, सहायक राजस्व अधिकारी थान सिंह यादव, राजस्व उपनिरिक्षक निशांत यादव, संजय मिश्रा एवं सभी सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button