ब्रेकिंग
मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी का खतरा छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की बढ़ी रफ्तार, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस जन्माष्टमी पर शराब-मांस की दुकानों पर कसेगा शिकंजा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ बनेगा हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग हब, AI-सेमीकंडक्टर से ग्रीन स्टील तक 8 लाख करोड़ के निवेश प्र... केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न, हर दुकान-दुकान पहुंचेगी कचरा गाड़ी, महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, अस्पताल की लैब में रील बनाना पड़ा महंगा, दुर्ग जिला अस्पताल की 3 महिला टेक्नीशियन बाहर सरकार का बड़ा फैसला: किसानों और शिक्षकों पर दर्ज पुराने मुकदमे होंगे समाप्त, जानें पूरी खबर
छत्तीसगढ़

मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में मौसम ज्यादा प्रभावित हो सकता है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

तेज आंधी और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और होर्डिंग्स के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

तेज हवाओं के कारण पेड़ों की शाखाएं टूटने और सड़क किनारे खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

बलरामपुर में जमकर बरसे बादल

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से बारिश का दौर जारी है। गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने दबाव क्षेत्र के प्रभाव से कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

चांदो में 150 मिलीमीटर और रामचंद्रपुर में 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश से धान की फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है, जबकि सब्जी उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।

शिवनाथ नदी का बढ़ा जलस्तर

दुर्ग जिले में भी लगातार बारिश का असर दिखाई दे रहा है। शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद महमरा एनिकट पर पानी की चादर चल रही है। जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग को एनिकट के 12 गेट खोलने पड़े हैं।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन भी संभावित स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से अपील की गई है कि बारिश और आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button