ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा “ऑपरेशन – सुरक्षा” अभियान के तहत यातायात व्यवस्था को सुगम-सुरक्षित बनाने की जा रही है, आवश्यक कार्यवाही

दुर्ग | अप्रैल माह में सड़क में सुधार कार्य करने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु विभिन्न बैठक जिला स्तर पर आयोजित किए गए थे जिसमें माननीय अध्यक्ष महोदय “रोड सेफ्टी सेल” भारत सरकार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं जिला दंडाधिकारी  द्वारा समस्त विभाग की मीटिंग लेकर सड़क में आवश्यक सुधार कार्य एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे|

जिसके परिपालन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा “ऑपरेशन- सुरक्षा” अभियान चलाकर सड़क के 04 प्रमुख बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सड़क में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर कार्यवाही, अवैध अतिक्रमण/ कब्ज़ा को हटाने का कार्य, सड़क दुर्घटना स्थल प्रमुख मार्ग एवं चौक चौराहे की अभियांत्रिकी त्रुटि को दूर करने स्थल निरीक्षण आवश्यक सुधार कार्य करवाना,

देर रात शराब के नशे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु रात्रि में विशेष वाहन चेकिंग, दो पहिया में हेलमेट ना लगाने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट न लगाने सें होने वाली मौतो को रोकने, तेज रफ़्तार, नो पार्किंग, दो पहिया में तीन सवारी लापरवाह वाहन चालकों पर निरंतर कार्यवाही,

सड़को सें कंडम वाहनों को हटाने कार्य, स्कूल/कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्र, चौक चौराहे में यातायात नियमों की जानकारी देने जागरूकता कार्यक्रम निरंतर किया जा रहा है साथ ही सड़क में व्यापार करने वाले को लगातार समझाइए दी जा रही है कि सड़क में अतिक्रमण कर व्यापार का संचालन ना करें। इसी प्रकार नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी वाहनों पर नो पार्किंग की कार्यवाही की जा रहा हैँ।

उक्त अभियान के तहत कल दिनांक 2 मई से लगातार नगर निगम दुर्ग के साथ मिलकर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से इंदिरा मार्केट से अवैध निर्माण एवं सड़क से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है|

ताकी इंदिरा मार्केट में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न ना हो इसी प्रकार सेक्टर 10 मार्केट क्षेत्र के अंतर्गत सड़क में खड़ी कंडम वाहनों को हटाने हेतु एवं गैरज संचालको को सड़क में वाहन खड़ा कर रिपेयरिंग कार्य ना करने हेतु समझाइए दी गई, जिस पर ऐसे वाहन मालिकों पर आने वाले दिनों में बीएसपी प्रबंधन के साथ मिलकर उचित वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button