ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

विश्वदीप विद्यालय की मोक्षा बाफना ने 12वीं वाणिज्य में 95% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, परिवार और शहर का नाम रोशन किया

दुर्ग | सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों में दुर्ग शहर की प्रतिभाशाली छात्रा मोक्षा बाफना ने वाणिज्य संकाय में 95% अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे शहर और परिवार को गौरवान्वित किया है। मोक्षा विश्वदीप विद्यालय दुर्ग की मेधावी छात्रा हैं। वह पद्मनाभपुर निवासी किशोर बाफना एवं शिल्पा बाफना की सुपुत्री हैं तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती बाफना की भतीजी हैं।

मोक्षा की इस शानदार उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय एवं परिचितों में हर्ष का माहौल है।मोक्षा ने अपनी मेहनत, समर्पण और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। वह भविष्य में वाणिज्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक सफल प्रोफेशनल बनने का सपना देख रही हैं।

गौरतलब है कि बाफना परिवार पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है।मोक्षा की बड़ी बहन समान रूप से प्रतिभाशाली सृष्टि बाफना ने पिछले वर्ष इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) द्वारा आयोजित वैज्ञानिक चयन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया था। देश के इस शीर्ष वैज्ञानिक संस्थान में स्थान प्राप्त कर सृष्टि ने परिवार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया था।

इस वर्ष मोक्षा बाफना ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर साबित किया कि मेहनत और समर्पण से हर ऊँचाई हासिल की जा सकती है। मोक्षा की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिवारजनों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शाबाश मोक्षा, आपने शहर को गौरवान्वित किया।
बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button