ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

जलगृह विभाग सलाहकार समिति की हुई बैठक,पानी बचाने मुहिम चलाने का हुआ निर्णय प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने कहा पानी बचाना सभी की जिम्मेदारी

दुर्ग |  नगर पालिक निगम महापौर  अलका बाघमार के मार्गदर्शन में महापौर परिषद के महत्वपूर्ण विभाग में से एक जल गृह विभाग की सलाहकार समिति की पहली बैठक आज विभाग प्रभारी  लीना दिनेश देवांगन की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें शहर में अमृत मिशन के तहत लगाए गए नल कनेक्शन को कई घरों में नागरिकों द्वारा बगैर टोटी के खुले छोड़ने के कारण पानी व्यर्थ बहने की शिकायत सामने आ रही है|

जिसके चलते सप्लाई क्षेत्र के अंतिम छोर के अनेक घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नही पहुंच पाता इसे देखते हुए आम लोगो भीषण गर्मी में पानी की आवश्यकता व उपयोगिता का महत्व बताने पानी बचाओ मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया साथ ही गर्मी के दिनों में बोर व हेंडपंपो के वाटर लेबल गिरने वाले स्थानों को चिन्हित कर उक्त बोरिंग के पास शोक पीट बनाकर|

धोने मांजने के दौरान बहने वाले अनुपयोगी पानी की हार्वेस्टिंग करने का भी निर्णय लिया ताकि उक्त हैंड पंपों को रिचार्ज किया जा सके बैठक में नेता प्रतिपक्ष व समिति के सदस्यगण संजय कोहली,दीपक साहू,भास्कर कुंडले,कमल देवांगन,गुलाब वर्मा,मनोज सोनी,अब्दुल खालिक रिजवी,रेखा बंजारे,कु.पायल अनूप पाटिल,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,सब इंजिनियन विनोद मांझी जल निरीक्षक नारायण ठाकुर आदि उपस्थित थे।

विभागीय समिति की बैठक में सदस्यो ने पानी की व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए इस अवसर पर जल विभाग प्रभारी  लीना दिनेश देवांगन ने कहा कि आज पानी बचाने की जिम्मेदारी सभी की है और इसमें केवल लोगो की जागरूकता ही महत्वपूर्ण है|

आज भूगर्भ में गिर रहे हैं जल स्तर को भी ठीक करने घर घर हार्वेस्टिंग की आवश्यकता है चर्चा के दौरान दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में पानी की सप्लाई व्यस्था को दीगर निकाय से बेहतर बताया गया किंतु फिर भी अधिकांश घरो में मोटर पंपों से पानी की खींचने के अलावा दुरुपयोग करने से कुछ वार्डो में लो प्रेशर की शिकायत आई है|

इसके लिए विभाग द्वारा पानी बचाने तीन स्तर पर अभियान चलाया जाएगा जिसमें एक तरफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा कचरा कलेक्शन के लिए लिए वार्डो में जा रहे हैं वाहनों के माध्यम से प्रचार तथा जनप्रतिनिधियों व सोशल वर्करों के जरिए जागरूकता तथा संदेशात्मक वाल राइटिंग कराए जाने का भी निर्णय लिया गया|

साथ ही बगैर टोटी के खुले में नल बहाने वाले लोगो को चेतावनी व फाइन करने व नालियों में पाईप लाईन लिकेज की जानकारी लेने वार्डो के सफाई सुपर वायजरो व सफाई मित्रो का भी सहयोग लेने का निर्णय लिया गया इसके अलावा बरसात के दिनों में आने वाले बाढ़ के पानी को विभिन्न तालाबों या अन्य माध्यम से स्टोरेज करने कार्य योजना बनाए जाने पर चर्चा किया गया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button