ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

15 फीट लंबा बांस पेट में घुसा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन से बचाई मजदूर की जान

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में डॉक्टरों ने एक मजदूर की जान बचाई, जिसका पेट में करीब 15 फीट लंबा बांस घुस गया था। यह अनोखा और दर्दनाक हादसा तब हुआ जब जशपुर के रहने वाले मजदूर काम करते वक्त फिसलकर बांस पर गिर गए, जो उनके पेट को चीरते हुए बाहर निकल गया।

मरीज को तुरंत रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन बांस के लंबाई के कारण एंबुलेंस में उसे सुलाने में परेशानी हो रही थी। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने बांस को आधा काटा और फिर उसे अस्पताल भेजा गया।

डॉक्टरों की टीम ने मरीज को अस्पताल में पहुंचते ही स्थिर किया, क्योंकि उसकी हालत बेहद गंभीर थी। मरीज का खून काफी कम हो गया था और बीपी भी रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था। ऑपरेशन के दौरान यह पाया गया कि बांस इतना लंबा था कि उसे सीटी स्कैन मशीन में फिट नहीं किया जा सकता था। फिर डॉक्टरों ने ऑपरेशन थिएटर में एक कारपेंटर को बुलाया और बांस को काटवाया।

इसके बाद डॉ नेताजी गरड़, डॉ पुष्पेंद्र नायक, डॉ सूरज जाजू और अस्पताल के अन्य डॉक्टर और एक्सपर्ट्स की टीम ने मरीज का सफल ऑपरेशन किया। मरीज अब काफी स्वस्थ्य है और उसे जल्द डिस्चार्ज की तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button