ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

डिजिटल अस्टेट कर 54,90000 रूपये के सायबर फ्राड करने वाले आरोपी चार आरोपियों को लखनऊ उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार

प्रार्थिया नम्रता चन्द्राकर निवासी प्रगति नगर रिसाली के द्वारा थाना नेवई में आवेदन पेश किया कि दिनांक 29.04.2025 को मोबाईल 8473927649, 7077631410 एवं 7818090229 के धारक द्वारा स्वयं को *सीबीआई अधिकारी बताकर आवेदिका के पिता को विडियो काल कर उनके नाम का केनरा बैक का खाता को नरेश गोयल को बेचे हो जिसमें 02 करोड़ रू का मनी लांड्रिंग हुआ है, उनका सहयोग करने कहकर सभी सदस्यों की संपत्ति की सारी जानकारी लेकर, गिरफ्तारी का भय दिखाकर अलग अलग खातें व किस्तों में दिनांक 29.04.2025 से 29.05.2025 के मध्य 54,90,000 रू छलपूर्वक जमा कराकर ठगी करने के सबंध में पेश किया है ।* आरोपियों के विरुद्ध *थाना नेवई में अपराध क्रमांक 156/ 25 धारा 318(4) बीएनएस 67 (डी) आई.टी.एक्ट* कायम कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना दौरान आरोपी मोबाईल धारक एवं लाभार्थी बैक खाता धारक की तकनीकी सहायता से एवं बैक से जानकारी प्राप्त की गई* । आरोपी लखनउ उ.प्र. का होना पाए जाने पर आरोपी पतासाजी हेतु टीम रवाना की गई।

लखनऊ में संदेही दीपक, गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार, शुभम श्रीवास्तव साजी कर प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर बताए आरोपी कृष्ण का परिचय, सोहित के माध्यम से शुभम श्रीवास्तव से हुआ, आरोपी दीपक गुप्ता कृष्ण कुमार का दोस्त है जिसने बताया कि मोहल्ले का निवासी राजेश विश्वकर्मा का यूनियन बैक शाखा पी.एन. रोड लखनउ में है जिसने *फ्राड के रकम के लिये अपने खाता को दिया एवं धोखाधड़ी में सहयोग करने के लिये तैयार हुआ ।

राजेश के *यूनियन बैक खाता में दिनांक 29.05.2025 को 09 लाख रूपये फ्राड का रकम आया* जिसे राकेश द्वारा सेल्फ चेक के माध्यम से *रकम को निकलकर राजेश कृष्णा, और दीपक को शुभम ने कमीशन के तौर पर 36 हजार रूपये दिया और शेष 08 लाख 64 हजार अपने पास रखा और अपने अन्य साथी लाईक, राज, फबैलो और उज्जवल को अपना कमीशन लेकर दिया ।*

आरोपियों से घटना प्रयुक्त मोबाईल एवं आधार कार्ड को विधिवत जप्त किया गया है । *आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य जानकारी हेतु पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला थाना प्रभारी नेवई, उप. निरी. सुरेन्द्र तारम, सउनि रामचंद्र कंवर, प्रआर सूरज पांडेय, आरक्षक रवि बिसाई एवं सायबर टीम का महत्तवपूर्ण योगदान रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:-

१. दीपक गुप्ता उम्र 19 साल निवासी थाना हजरत ‍गंज जिला लखनउ उत्तर प्रदेश

२. राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू पेंटर उम्र 36 साल निवासी थाना हजरत गंज जिला लखनउ उत्तर प्रदेश

३. कृष्ण उर्फ कृष उम्र 19 साल निवासी थाना हजरत गंज जिला लखनउ उत्तर प्रदेश

४. शुभम श्रीवास्तव उम्र 25 साल निवासी ‍ त्रिवेणी नगर लखनउ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button