ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

दुर्ग जिले में चार नए पालना केन्द्रों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

दुर्ग। जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 के अंतर्गत चार नए पालना केन्द्र खोले गए हैं। इन केन्द्रों में पालना कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भर्ती नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्र. 01 (सुमरित नगर खम्हरिया), वार्ड क्र. 41 (बिजली पारा छावनी), नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्र. 24 (आज़ाद मार्केट रिसाली) और वार्ड क्र. 70 (हुड़को भिलाई) में स्थित पालना केन्द्रों के लिए की जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया:

  • इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र संबंधित ग्राम या वार्ड के अनुसार भरकर 04 फरवरी 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग भिलाई) में कार्यालयीय समय 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जमा करना होगा। आवेदन सीधे या पंजीकृत डाक द्वारा प्राप्त किए जाएंगे।
  • आवेदन पत्र बंद लिफाफे में दिए जाएं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:

  • पालना कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 10वीं बोर्ड उत्तीर्ण अनिवार्य है, जबकि पालना सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आयु सीमा 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु 65 वर्ष होगी।
  • उम्मीदवार को उसी ग्राम या वार्ड की स्थानीय निवासी होना चाहिए, जहां आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है।

आवश्यक दस्तावेज: आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति भी प्रस्तुत करनी होगी।

आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी और सहायता के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button