ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
भिलाई

शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चला प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने का जागरूकता अभियान।

भिलाईनगर। राज्य शासन से प्राप्त दिशा.निर्देश अनुसार सरकार गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 09 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक सभी नगरीय निकायों में अलग.अलग गतिविधियां कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।

जिसके तहत आज नगर पालिक निगम भिलाई में सिंगलयूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की रैली निकाली गई। रैली सुबह 10.30 बजे पावर हाउस लाल मैदान से होकर सर्कुलर मार्केट होते हुए जलेबी चैंक पर समापन किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पाषर्दगढ़, व्यपारीगण, चेंबर के सदस्य आदि उपस्थित रहे। सभी लोगों ने प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने हेतु अभियान छेड़ने का आवाहन किया।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी अधिकारियो को निर्देशित किए है कि भिलाई शहर को साफ.सुथरा बनाये रखने के लिए सभी वार्डोए गली मोहल्लो में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाये।

साथ ही सिंगलयूज प्लास्टिक पर भी प्रतिबंध लगाए। प्लास्टिक पर्यावरण के  साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत हानिकारक होता है। आज प्लास्टिक मुक्त अभियान ही पहला थीम था जिसके लिए रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया गया।

समझाइए दिए जाने के बाद भी जो व्यापारी सिंगल युज प्लास्टिक में समान बेचेंगे, उनके ऊपर चालानी कार्रवाई की जाएगी। जागरूकता रैली में डोर.टू.डोर कचरा एकत्रित करने वाले सफाई कर्मचारियो ने अपनी बुलंद आवाज में स्वच्छता ही सेवा की मार्केट क्षेत्र में गुंज लगाए।

रैली का समापन जलेबी चैंक पर  राष्ट्र पिता महात्मागांधी जी के मुर्ति पर माल्यापर्ण किया गया। अंत में आयुक्त ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई| अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 36 के पूरा पार्षद विनोद चेलक वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद राजकुमार जायसवाल जोन आयुक्त येशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,

वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा,  हेमंत माझी, वीरेंद्र बंजारे, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, अतुल यादव,जी सी एम  यादव,  मिशन मैनेजर अमन पटले, अभिनव , पाटनी,  सहित जोन के अधिकारी कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button