ब्रेकिंग
एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्...
छत्तीसगढ़

अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 01 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्री रकम जप्त

धमधा दुर्ग पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना धमधा क्षेत्र के ग्राम रौंदा चौक से एक युवक को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 146 ग्राम गांजा, बिक्री से प्राप्त ₹810 नकद सहित कुल ₹56 हजार मूल्य की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रौंदा चौक में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना धमधा पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी हिमांशु उर्फ मंसु राम ध्रुवे (22 वर्ष), निवासी नवागांव (छुईहा), थाना धमधा को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे सफेद प्लास्टिक के थैले से 1 किलो 146 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त ₹810 नकद भी जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त सामग्री का कुल मूल्य ₹56,000 आंका है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 203/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27(क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ग्राम रौंदा चौक में गांजा का संग्रहण कर उसकी बिक्री कर रहा था।

घटना स्थल :
ग्राम रौंदा चौक, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. हिमांसु उर्फ मंसु राम ध्रुवे, उम्र 22 वर्ष, निवासी नवागांव (छुईहा), थाना धमधा, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. मादक पदार्थ गांजा (शुद्ध वजन 01 किलो 146 ग्राम)।
2. गांजा बिक्री से प्राप्त नगद राशि ₹810।
कुल जप्ती मूल्य : ₹56,000।

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button