ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
दुर्ग

प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा से इस दिशा में बेहतर काम किया है:महापौर

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास सत्य साईं सेवा समिति द्वारा राहगीरों के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने प्याऊ घर खोला गया है।महापौर  अलका बाघमार ने सत्य साईं सेवा समिति के सदस्यों के साथ प्याऊघर का शुभारंभ किया।इस अवसर पर महापौर ने कहा प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है।स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा से इस दिशा में बेहतर काम किया है।

उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण केवल नागरिक परेशान नहीं होते बल्कि पक्षी भी पेयजल के लिए परेशान होते हैं।उन्होंने नागरिकों से अपील कर कहा कि अपने घर के आंगन, छत और दीवारों में पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे रखने की व्यवस्था करें।

प्याऊ घर स्थापना के अवसर पर सत्य साई सेवा समिति दुर्ग के समिति के बीपी पांडे,आर.के. तिवारी,सिन्नरकर,दिलीप ठाकुर सुंदर बंसल के आर मुदलियार संजय कानखोजे,गौरव ठाकुर रंग दमन राजपूत,श्रीनिवास राव सौरव पाण्डेय,नवीन त्रिपाठी राजेंद्र साहू,राजेंद्र मरकाम राजू सोनी,विजय सोनी,पद्म निषाद देव कुमार साहू ,

राजकुमार वर्मा, इंद्राणी मिश्रा मीना पांडे गायत्री ठाकुर  मीरा राजपूत मंजू राजपूत सरस्वती साहू तृप्ति नायडू, कु पूजा साहू,अनुपूर्णा राव,शोभा रानी मरकाम आदि ज्ञातव्य हो कि संगठन के निर्देशानुसार और समिति के सेवा एवं रचनात्मक कार्य  के अंतर्गत प्याऊ सेवा विगत 30 वर्षों से निरंतर संपादित हो रही है  जिसका सकारात्मक परिणाम भी मिलता है।

नगर की आध्यात्मिक सेवा कार्यों में अग्रणी जिला चिकित्सालय तथा सेंट्रल जेल द्वारा सम्मानित श्री सत्य साई सेवा समिति के सेवा एवं रचनात्मक कार्य के अंतर्गत पुराना बस स्टैंड में प्याऊ सेवा  महापौर अलका बाघमार द्वारा सत्य साई बाबा के तेलचित्र की पूजा आरती कर राहगीरों को शुद्ध शीतलजल प्याऊ घर का महापौर द्वारा प्रदान किया गया।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्याऊ घर खोले जाने से राहगीरों को इससे राहत मिलेगा।जरूरत पड़ने पर शहर के बस स्टैंड सहित कुछ स्थानों पर प्याऊ घर खोला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button