ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
दुर्ग

रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता

दुर्ग |प्रार्थिया सुभाषणी सागर पिता दिलीप सागरउम्र 21 वर्ष साकिन सोनी आटा चक्की के पास रामजानकी मंदिर रामनगर थाना वैशाली नगर ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 25.03.2025 को रात करीबन 09.20 बजे मेडिकल स्टोस से काम कर पैदल ही मुस्लिम कब्रिस्तान दुर्गा मंदिर से घर जा रही थी तभी पीछे से बाईक सवार तीन लड़के प्रार्थिया के सैमसंग मोबाईल जो प्रार्थिया अपने हाथ में पकड़ी थी जिसे छीन पर आजाद चौक तरफ भाग जाने की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-76/2025 धारा 304, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये श्री जितेन्द शुक्ला पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग, श्री सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं श्री सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के निर्देशन में उनि0 अमित अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदेही मोबाईल बेचने के फिराक में दच्छु बाड़ी के पास घुम रहे थे |

जिसे पूछताछ के लिये संदेही 01- मंगल सिंह पिता रतन सिह उम्र 20 वर्ष साकिन मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी 02-सुरज साहू पिता गनपत साहू उम्र 22 वर्ष साकिन मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी भिलाई 03-हरप्रित सिंह उर्फ वंश पिता स्व0 प्रताप सिंह उम्र 9 वर्ष साकिन बजरंग बली मंदिर के पीछे मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी को थाना लाकर अपराध के संबंध में पृथक-पृथक पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया |

जिन्होने बताया कि दिनांक 25.03.2025 को रात्री के करीबन 09.00 बजे अपने साथी सूरज के साथ मोटर सायकल क्र0-सीजी-07 सी.टी 447 में बैठकर जिसे सुरज साहू चला रहा था तथा बीच में मंगल सिंह बैठा था और पीछे में हरप्रीत सिंह बैठा था जो आजाद चौक की तरफ जा रहे थे तभी मुस्लिम कब्रिस्तान के पास एक लड़की पैदल जा रही थी जिसके हाथ में पकड़े मोबाईल को मंगल सिह द्वारा छीन कर सभी आजाद चौकी की तरफ भाग जाना बताये।

आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपीगण (01)- मंगल सिंह पिता रतन सिह उम्र 20 वर्ष साकिन मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी (02)-सुरज साहू पिता गनपत साहू उम्र 22 वर्ष साकिन मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी भिलाई (03)-हरप्रित सिंह उर्फ वंश पिता स्व0 प्रताप सिंह उम्र 9 वर्ष साकिन बजरंग बली मंदिर के पीछे मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी को दिनांक 11.04.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भुमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button