ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़

गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज

रायपुर : बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने आज मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जांच के दौरान गैस सिलेण्डर के ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिला, जिसके बाद मामले की सूचना इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन को भी कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में गैस एजेंसियों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर, तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बम्लेश्वरी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं के साथ उचित व्यवहार नहीं करने और वितरण में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

जांच के दौरान ऑनलाइन दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध सिलेंडरों का मिलान किया गया। इसमें 346 रिफिल सिलेंडर कम तथा 296 खाली सिलेंडर अधिक पाए गए। इसे द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण) विनियमन, 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए एजेंसी संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रतिवेदन संबंधित ऑयल कंपनी के को भेज दिया गया है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता तथा उपभोक्ताओं के हितों से जुड़ी शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button