ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

कमिश्नर ने जमा किये ONS ओपीएस और NPS एनपीएस की चार करोड़ से अधिक बकाया की राशि अधिकारी/कर्मचारियो के खाते में जमा

दुर्ग/ 29 मार्च।नगर निगम के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निगम के सभी नियमित कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (O.P.S.) की राशि दिसंबर 2024 तक और न्यू पेंशन स्कीम (N.P.S.) की राशि फरवरी 2025 तक उनके खातों में जमा करवाई करा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह राशि लगभग चार करोड़ से अधिक बताई गई है,पिछले दो वर्षों से लंबित राशि जमा होने से निगम कर्मचारियो के चेहरे पर मुश्मन आ गई है।बजट बैठक में स्वीकृति मिलते ही बजट के एक दिन पहले कर्मचारियों को यह सौगात दी गई।

इस संबंध में निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा,महामंत्री अनिल सिंह,शशि यादव,राजू चन्द्राकर,ईश्वर वर्मा,साक्षी वर्मा,रेखा कुर्रे,प्रिंसि शर्मा,गंगाधर ठाकरे के अलावा यूनियन के पदाधिकारीगणयो ने इस निर्णय का स्वागत किया।संघ पदाधिकारीगणयों महापौर अलका बाघमार एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल को पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

कर्मचारियों को उम्मीद है कि भविष्य में हर माह वेतन के साथ O.P.S. और N.P.S. की राशि नियमित रूप से मिलेगी।बता दे कि कमिश्नर द्वारा अब प्रतिमाह जीपीएफ व सीपीएफ की राशि नियमित रूप से जमा करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button