ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़

कल्याण कॉलेज के छात्रों ने दिखाया रचनात्मकता: रद्दी से बनाया यूज्ड मटेरियल

भिलाई। कल्याण स्नातकोत्तर महावि‌द्यालय, भिलाई नगर के वनस्पतिशास्त्र विभाग में  24 और 25. अक्टूबर को दो दिवसीय EXHIBITION CUM SALE “CREATIVE ART WORKS” का उ‌द्घाटन गुरुवार को पूर्वाहन 11.00 बजे से किया गया था।

प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। प्राचार्य ने इसे सराहनीय प्रयास बताते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए विभाग प्रमुख डॉ.जी. के. चंद्रॉल एवं विभाग के समस्त प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक व वाणिज्य संकाय प्रमुख डॉ. पी. एस. शर्मा, कला संकाय के प्रभारी डॉ. लखन चौधरी एवं शिक्षा संकाय प्रभारी डॉ. बनिता सिन्हा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में विभाग के प्राध्यापकों और स्नातकोत्तर छात्र छात्रों ‌द्वारा सीमेंट, थर्माकोल, जूट, वाल पुट्टी. ऊन, आइसक्रीम स्टीक तथा उपयोग में नहीं लाये जाने वाली प्लास्टिक कांच की बोतल से निर्मित कलात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया। जमकर बिक्री की। पहले दिन करीब 110 वस्तुओं की बिक्री हुई। प्रदर्शनी के साथ संगीत का कार्यक्रम व भोजन मेला का भी आयोजन वनस्पति शास्त्र परिषद् द्वारा किया गया।

विभाग प्रमुख डॉ.जी. के. चंद्रॉल में बताया कि विभाग स्तर पर रोजगार एवं कौशल विकाश के कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक पहल है जो बीते 03 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी में पंकज कुमार जैन, प्रियंका साहू, मनमीता सिंह राजपूत, राकेश साहू, गुलेश्वरी साहू, ललीता आदि का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में वनस्पतिशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. जी. के. चंद्रौल ने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों , अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्यक्रम की सफलता में अमूल्य योगदान के लिए प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button