ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़दुर्ग

कंपनी के स्टोर से कापर केबल चोरी के फरार दो आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग  : प्रार्थी की रिपोर्ट पर बीबीबी इंन्नका प्रायवेट लिमिटेड रसमडा जोरातराई मार्ग में कंपनी निर्माण सामग्री एशियन केबल कापर केईसी के बंडल में से करीबन 100 मीटर तार कीमती 6,00,000 रूपये को दिनांक 01/11/2025 को किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 542/25 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पूर्व में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई माल की रिकवरी कर जेल भेजा गया है। इन आरोपियों के अलावा के प्रकरण में तीन आरोपीगण फरार थे। उक्त फरार आरोपी की प्राप्त इनपुट के आधार पर फरार आरोपियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी |

जिससे फरार आरोपीगण लोमन धनकर तथा नारायण ढीमर दोनों नेवई जिला दुर्ग द्वारा माननीय न्यायालय में आत्म समर्पण किया गया है। जिन्हे पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ किया गया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कटर जप्त कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना  प्रभारी पुलगांव अमित कुमार अंदानी, चौकी प्रभारी अंजोरा खेलन सिंह साहू, प्र.आर. सूरज पांडे 1221 की अहम भूमिका रही।

 गिरफ्तार आरोपी :-

  1. लोमन धनकर 28 साल नेवई बस्ती
  2. नारायण ढीमर 25 साल नेवई बस्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button