ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग कलेक्टर की बड़ी घोषणा: बोर खनन और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5.49 लाख रुपये की स्वीकृति

दुर्ग  | दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बोर खनन एवं सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख 49 हजार 523 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भिलाई नगर विधानसभा विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 45 बालाजी नगर खुर्सीपार स्थित न्यु गांधी विद्यालय के पास एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास, इसी प्रकार वार्ड क्र. 50 शास्त्री नगर स्थित सड़क-27 में एवं सड़क-32 में बोर खनन हेतु 1-1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति की गई है। इसी क्रम में वार्ड क्र. 38 में कनोल रोड गन्नीखान के ऑफिस के सामने सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 49 हजार 523 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button