ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

महापौर व आयुक्त की व्यापारियों से अपील बायोप्लास्टिक को दें बढ़ावा, पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद बाजारों में बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक व बायो प्लास्टिक डिस्पोजल की मांग में वृद्धि देखी जा रही है। स्थानीय थोक व चिल्हर विक्रेताओं की दुकानों में अब पर्यावरण अनुकूल बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत भी आम जनता के लिए सुलभ है।

महापौर अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने दुकानदारों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे पारंपरिक प्लास्टिक के बजाय बायोप्लास्टिक बैग का उपयोग करें। ये बैग न केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि हानिकारक रसायनों से मुक्त होते हैं।

उन्होंने बताया कि बायोप्लास्टिक बैग मक्का स्टार्च या अन्य पौधों से बनाए जाते हैं, जो नवीकरणीय संसाधन हैं। ये प्राकृतिक रूप से विघटित होकर खाद योग्य हो जाते हैं, जिससे प्लास्टिक कचरे की समस्या में कमी आती है। साथ ही, ये बैग खाद्य पदार्थों के भंडारण के लिए भी सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं।

नागरिकों से अपील

महापौर एवं आयुक्त ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि यदि वे बायोप्लास्टिक बैग खरीदना चाहते हैं, तो इन्हें स्थानीय बाजार और किराना दुकानों से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने कहा आपका एक छोटा कदम स्वच्छ दुर्ग की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। आज ही प्लास्टिक छोड़ें और बायोडिग्रेडेबल अपनाएं, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button