ब्रेकिंग
छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई ... दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह...
छत्तीसगढ़दुर्ग

फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का माल बरामद

दुर्ग। थाना जामुल पुलिस ने फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक की निशानदेही पर चोरी गई करीब 50 हजार रुपये मूल्य की लोहे की सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार छावनी बस्ती स्थित एक वर्कशॉप से 8 जून 2026 की रात लोहे के कटिंग जॉब, स्क्रैप और अन्य सामग्री चोरी कर ली गई थी। वर्कशॉप संचालक घनश्याम साहू, निवासी केम्प-2 छावनी की शिकायत पर थाना जामुल में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लोकेश यादव उर्फ बाली, रवि विश्वकर्मा उर्फ खील्लू तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए लोहे के सामान को उन्होंने कबाड़ी परवेज खान और सुरेश पाण्डेय को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का माल बरामद कर लिया। मामले में लोकेश यादव, रवि विश्वकर्मा और परवेज खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश यादव उर्फ बाली (23 वर्ष), निवासी राजीव नगर खुर्सीपार, रवि विश्वकर्मा उर्फ खील्लू (20 वर्ष), निवासी गौतम नगर खुर्सीपार तथा परवेज खान (37 वर्ष), निवासी सोनकर मोहल्ला, केम्प-2 भिलाई शामिल हैं। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे का कटिंग जॉब, स्क्रैप और अन्य लोहे की सामग्री सहित कुल लगभग 50 हजार रुपये की मशरूका बरामद की है।

दुर्ग पुलिस ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button