ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, ।थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार चाकू से डराने-धमकाने के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पहला मामला दबे पेट्रोल पंप के पास का है, जहाँ एक युवक चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम आदित्य मिश्रा (25 वर्ष), निवासी गायत्री मंदिर मिनी माता चौक, पुलगांव बताया। आरोपी के पास से धारदार चाकू बरामद हुआ।

दूसरा मामला जिला अस्पताल नल घर के पास का है। यहाँ भी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम यासीन खान (26 वर्ष), निवासी बासपारा वार्ड क्रमांक 28, दुर्ग बताया। उसके पास से भी धारदार चाकू बरामद किया गया।

दोनों मामलों में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध (क्रमांक 431/2025 एवं 432/2025) कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button