ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
बिलासपुर

हाईकोर्ट से झटका : अनुकंपा नियुक्ति की याचिका खारिज, बेटा होने का सबूत नहीं दे पाया याचिकाकर्ता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक युवक की अनुकंपा नियुक्ति संबंधी याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह मृतक कर्मचारी का पुत्र होने का पर्याप्त प्रमाण नहीं दे सका। यह मामला हाईकोर्ट के ही एक पूर्व कर्मचारी गणेश नायडू से जुड़ा है, जिनकी मृत्यु 2010 में सेवा काल के दौरान हुई थी।

यदुनंदन नगर निवासी गणेश नायडू हाईकोर्ट में भृत्य पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी पूजा नायडू भी उसी समय हाईकोर्ट में कार्यरत थीं। पति की मौत के बाद कुछ समय बाद पूजा नायडू की भी सेवा में रहते मृत्यु हो गई। इसके बाद उनकी बेटी ऋचा नायडू को अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी, जो बाद में निरस्त कर दी गई।

इसी क्रम में उसलापुर निवासी नीलकांत नायडू ने फरवरी 2022 में दावा किया कि वह गणेश नायडू का पुत्र है और अब अनुकंपा नियुक्ति का अधिकारी है। लेकिन उसका आवेदन मई 2022 में खारिज कर दिया गया, जिसके बाद उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।

याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि मृतक कर्मचारी ने अपनी सर्विस बुक में केवल पत्नी पूजा और बेटी ऋचा को नामांकित किया था। याचिकाकर्ता का नाम परिवार सूची में दर्ज नहीं था। मृतक की पत्नी पूजा ने हलफनामा देकर स्पष्ट किया था कि ऋचा ही उनकी एकमात्र संतान थी। याचिकाकर्ता ने मृतक की भाभी उषा मूर्ति का शपथ पत्र प्रस्तुत कर कहा कि गणेश की दो पत्नियां थीं – रेशमा और पूजा – और वह रेशमा का बेटा है। लेकिन कोर्ट ने इसे पर्याप्त प्रमाण नहीं माना।

कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता और मृतक कर्मचारी के संबंधों को लेकर विवाद है, और ऐसे विवादों का निपटारा सिविल न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है। इसलिए याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को सिविल कोर्ट में दावा दायर करने की स्वतंत्रता दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button