ब्रेकिंग
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव...
Uncategorized

दुर्ग: राहगीरों से मारपीट और लूट का प्रयास, 3 आदतन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुलगांव थाना और चौकी अंजोरा पुलिस ने राहगीरों से मारपीट, झपटमारी और लूट का प्रयास करने वाले तीन आदतन आरोपियों को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त KTM मोटरसाइकिल, धारदार चाकू, बेसबॉल बैट और 550 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5:45 से 6:10 बजे के बीच सोना बेवरेज रसमड़ा में ड्यूटी जा रहे मुरलीधर सोनी और कुनाल कुमार को तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने रसमड़ा ओवरब्रिज और कोटनी अंडरब्रिज के पास रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की तथा झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया।

शिकायत के बाद पुलगांव थाना और अंजोरा चौकी पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

CCTV फुटेज से सामने आया अतिरिक्त तथ्य

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपियों द्वारा चाकू और बेसबॉल बैट का इस्तेमाल कर राहगीरों को डराने-धमकाने, चोट पहुंचाने और लूट का प्रयास करने की बात सामने आई। इसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट और लूट/डकैती के प्रयास से संबंधित गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।

ये तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में चिराग साहू उर्फ सावन साहू (19), तरुण उर्फ प्रियांशु चंद्राकर (18) और आयुष निर्मलकर उर्फ योगेंद्र (18) को गिरफ्तार किया है। तीनों दुर्ग शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

ये सामान हुआ जब्त

  • ब्लैक-ऑरेंज रंग की बिना नंबर KTM मोटरसाइकिल
  • एक धारदार चाकू
  • एक बेसबॉल बैट
  • 550 रुपये नकद

दुर्ग पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में थाना पुलगांव, चौकी अंजोरा और जिला पुलिस बल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button