ब्रेकिंग
छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई ... दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह...
छत्तीसगढ़दुर्ग

छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई अभियान करने की बात कही,

दुर्ग/  आज महापौर अलका बाघमार ने खुद वार्ड क्रमांक 29 सिविल लाइन शीतला तालाब,वार्ड क्रमांक 50 बोरसी तालाब सहित अन्य तालाबों का निरीक्षण कर सफाई की मॉनिटरिंग कर करते हुए आगामी छठ पर्व को देखते हुए अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान शहर के तालाबों एवं छठ घाटों की साफ-सफाई तेज करने के निर्देश दिए।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग प्रभारी निलेश अग्रवाल,एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर,ज्ञानदास बंजारे,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,जितेंद्र राजपूत,मनोहर शिंदे,दुर्गेश कुमार सहित टीम मौजूद रहें। निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा तालाबों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नियमित सफाई कर्मचारियों के साथ मशीनों को भी लगाया गया है। तालाबों में फैली जलकुंभी, तैरता कचरा, प्लास्टिक और अपशिष्ट निकाला जा रहा है। घाटों की सीढ़ियों और किनारों की गंदगी भी साफ की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

महापौर अलका बाघमार ने खुद विभिन्न तालाबों का निरीक्षण कर सफाई की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि छठ से पहले सभी प्रमुख तालाब-घाटों की सफाई बेहतर तरीके से हो, लापरवाही न हो और जहां ज्यादा जलकुंभी-कचरा है वहां प्राथमिकता से सफाई कराई जाए।गौरतलब है कि छठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह-शाम तालाबों पर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। महापौर अलका बाघमार ने नागरिकों से भी अपील की है कि तालाबों-घाटों में कचरा, प्लास्टिक व पूजन सामग्री इधर-उधर न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button