ब्रेकिंग
जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ...
कबीरधामछत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम जैतपुरी को दी 2.98 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की सौगात

कबीरधाम, 28 मार्च 2026 – रामनवमी के शुभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम जैतपुरी में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 2.98 करोड़ रुपए लागत से बनने वाले 33/11 केवी, 5 एमवीए क्षमता वाले विद्युत उपकेन्द्र का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस उपकेन्द्र के बन जाने से जैतपुरी समेत आसपास के 12 गांवों के लगभग 1,750 से अधिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। वर्षों से लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटने और लंबी फीडर लाइन की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को इस परियोजना से राहत मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जैतपुरी में 5.20 लाख रुपए लागत से सीसी रोड निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। नया विद्युत उपकेन्द्र क्षेत्र में बिजली की समस्या को स्थायी रूप से हल करेगा और विकास को नई गति देगा।

उपकेन्द्र में 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा और यहां से 3 अलग-अलग 11 केवी फीडर निकाले जाएंगे, जिससे आसपास के 12 गांव सीधे लाभान्वित होंगे। इस व्यवस्था से वोल्टेज की समस्या दूर होगी और किसानों को विशेष रूप से कृषि पंपों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य भगत पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, लोकचंद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था स्थायी रूप से बेहतर होगी और क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही लो-वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति की समस्या से राहत मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button