ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

सागौन के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रुपये का सागौन जब्त

रायपुर | वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन संपदा की सुरक्षा और अवैध कटाई पर रोक लगाने हेतु सुकमा वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।

डीएफओ  अक्षय भोंसले के नेतृत्व में 09 एवं 10 सितम्बर 2025 को उप वनमंडलाधिकारी  सुमेध सुरवाडे  के निर्देशन तथा वन परिक्षेत्राधिकारी  गुरुवचन सिंह के मार्गदर्शन में सघन छापामार कार्रवाई कर अवैध सागौन परिवहन एवं हाथ चिरान लकड़ी जब्त किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान 10 नग सागौन हाथ चिरान (0.162 घन मीटर) से भरा एक ऑटो जब्त किया गया। साथ ही सुकमा नगर स्थित रवि फर्नीचर मार्ट, गोल्डन फर्नीचर मार्ट और नंदिनी फर्नीचर मार्ट में छापे मारकर 61 नग अवैध हाथ चिरान (लगभग 1.138 घन मीटर), अवैध मशीनें और औजार बरामद किए गए।

इस पूरे अभियान में कुल 71 नग अवैध सागौन हाथ चिरान (लगभग 1.3 घन मीटर) जप्त कर नियमानुसार प्रकरण (पीओआर) दर्ज किया गया। जब्त सागौन की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपए आँकी गई है।

इस कार्रवाई में वन विभाग के  कमलोचन कश्यप,  विमल कालोनी,  रामप्रसाद टेकाम,  राजू सोड़ी,  ईश्वर मौर्य,  केवल प्रसाद नेगी,  हरीश पदामी,  इरामती मण्डावी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button