ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
देश

RCB के गेंदबाज यश दयाल पर महिला का गंभीर आरोप: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, FIR दर्ज

नई दिल्ली/गाज़ियाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और उत्तर प्रदेश के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने यश पर भावनात्मक धोखा, मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण और शादी का झूठा वादा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में यश दयाल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पांच साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत

पीड़िता का दावा है कि वह पिछले पांच वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। इस दौरान यश ने उसे अपने परिजनों से मिलवाया और परिजनों ने भी उसे बहू जैसा सम्मान दिया। महिला ने आरोप लगाया कि यश ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में मुकर गया। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

कई महिलाओं से संबंध का भी आरोप

महिला का यह भी आरोप है कि यश के कई अन्य महिलाओं से भी रिश्ते रहे हैं। उसके पास यश के खिलाफ चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग जैसे डिजिटल सबूत भी मौजूद हैं। उसने पहले 14 जून को महिला हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री कार्यालय से न्याय की गुहार लगाई।

BNS की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने यश दयाल पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया है, जो झूठे वादे के जरिए शारीरिक संबंध बनाना अपराध मानता है। इस धारा में दोषी साबित होने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

यश दयाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

इस मामले पर अब तक यश दयाल या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के दिए गए डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button