ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने निरीक्षण कर स्थाई हल के लिए वैकल्पिक प्लान बनाने के दिए निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विगत दो दिनों से लगातार हो रही है बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं और शिवनाथ नदी में आई बाढ़ व पुलगांव नाला का जलस्तर बढ़ने से नाले में जमे जलकुंभी व झिल्ली पन्नी नदी इंटकवेल में फंस रही है ईसका असर अब पेयजल सप्लाई में भी होने लगी है किंतु निगम के जलगृह विभाग द्वारा कर्मचारी लगाकर संप में फंस रहे कचरे को लगातार साफ कराई जा रही है|

वही जानकारी मिलने पर नगर निगम महापौर अलका बाघमार स्वयं शिवनाथ नदी का निरीक्षण करने पहुंची और नाले किनारे स्थापित 24 व 42 एमएलडी इंटकवेल में हर वर्ष बरसात के दिनों में नाले के कचरे फंसने के कारण पेयजल प्रभावित होने से रोकने वैकलिप प्लान बनाने के निर्देश अधिकारियो को दिए है।

इस दौरान जलगृह विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन वित् विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे महिला बाल विकास प्रभारी शशि साहू पूर्व सभापति दिनेश देवांगन,डॉ देवनारायण तांडी पार्षद गोविंद देवांगन जल विभाग अभियंता मोहित मरकाम विनोद मांझी जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर मौजूद थे।

लगातार बारिश व मोगरा बैराज से पचास हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से शिवनाथ नदी माहमरा एनीकेट में तीन फीट से अधिक पानी चढ़ गया है और इधर पुलगांव नाला में भी जल स्तर बढ़ने से उसमें जमे गाद के साथ जलकुंभी व कचरा बहकर  शिवनाथ नदी के किनारे स्थित नगर निगम के 24 व 42 एमएलडी इंटकवेल में बार फंस रही है जिसे साफ करने कर्मचारी लगातार मशक्कत कर रहे है किंतु इसका सीधा असर अब शहर में जलापूर्ति पर हो रही है|

क्योंकि संप का बार बार मोटर पम्प बंद होने से फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचने में दिक्कत होने लगी है यह समस्या अक्सर बरसात के दिनों में होती है इसे देखते हुए महापौर अलका बाघमार ने बरसो पहले नाला किनारे बनाए गए इंटकवेल को नदी के प्रवाह क्षेत्र में स्थापित करने वैकल्पिक  प्रस्ताव के लिए प्लान के करने के निर्देश दिए है वही शहर की जनता से उनके स्वस्थ्य का ध्यान रखने की दृष्टि से बरसात के दिनों में पानी उबाल कर पीने की अपील की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button