ब्रेकिंग
सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क...
छत्तीसगढ़

सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया वीडियो से हुई पहचान

भिलाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर सुपेला पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक स्टंट कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को व्हाट्सएप सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें “स्मार्ट बच्चा युवराज सोनी” नामक आईडी से एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्ण तरीके से चलाते हुए स्टंट करता दिखाई दे रहा था। वीडियो की जांच में यह कृत्य सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पाया गया।

जांच के दौरान युवक की पहचान युवराज सोनी (20 वर्ष) निवासी कृष्णा नगर, मिनीमाता चौक, भिलाई के रूप में की गई। पुलिस ने पाया कि आरोपी सदर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से स्टंट कर राहगीरों को भयभीत कर रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा समझाइश देने पर वह विवाद और झगड़ा करने पर उतारू हो गया, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।

मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 880/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। ऐसे कृत्य न केवल वाहन चालक बल्कि अन्य लोगों के जीवन को भी जोखिम में डालते हैं।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट, रेसिंग और खतरनाक वाहन संचालन से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button